Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संक्रमित के संपर्क में रहे 8लोग पॉजिटिव निकले
  • हरिद्वार

संक्रमित के संपर्क में रहे 8लोग पॉजिटिव निकले

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
rns featured image new

कोरोना संक्रमित मिले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के संपर्क में रहे आठ लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार उसके परिवार के लोग हैं। इनके अलावा लक्सर में भी एक पत्रकार सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।

गोवर्धनपुर रुडकी निवासी युवक खानपुर सीएचसी में वार्ड ब्वॉय है। इसी 17 अगस्त में उसकी तबीयत खराब हुई तो सीएचसी पर उसकी रैपिड एंटीजन जांच की गई। इसमें पॉजिटिव निकलने पर उसे हरिद्वार कोविड केयर सेंटर भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार व आसपास के कुल 84 लोगों के सैंपल लिए थे। मंगलवार को वार्ड ब्वॉय की पत्नी, भाई, भाभी, भतीजी के अलावा पड़ोस की एक महिला व एक युवक तथा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका और उसके बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। खानपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनित कुमार ने बताया कि सभी आठ लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। उधर, लक्सर नगर में एक पोर्टल के पत्रकार सहित तीन लोगों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक बुक्कनपुर गांव की युवती है, जबकि तीसरा लक्सर नगर के मोहल्ला केशवनगर निवासी युवक है। सीएचसी लक्सर के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि विभागीय टीम तीनों को कोविड केयर सेंटर ले जा रही है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उनके संपर्क के लोगों की पहचान की जा रही है। उन सभी के सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिनदहाड़े गोली मारने के आरोपी पक्ष पर धमकी देने का आरोप
Next: मास्क नहीं पहनने पर 200 लोगों का चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.