Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 7 वर्षीय मासूम को घर के आँगन से अगवा कर डंपर चालक ने किया दुष्कर्म
  • ऊधम सिंह नगर

7 वर्षीय मासूम को घर के आँगन से अगवा कर डंपर चालक ने किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
default featured image

रुद्रपुर। घर के आंगन में खेल रही नाबालिग बच्ची को डंपर चालक अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इससे पहले पुलिस आरोपित को ढूंढ पाते, उससे पहले स्थानीय लोगों ने आरोपित की तलाश कर उसे जमकर पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं 7 वर्षीय बच्ची अपनी दादी के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक आ धमका और नाबालिग बच्ची को अगवा कर फरार हो गया। दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होकर आरोपित का पीछा करने लगे, परंतु वह नहीं मिल पाया। करीब 8:00 बजे बच्चे रोते हुए घर पहुंची और बताया कि आरोपित ने उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी लेकर आरोपित की तलाश में जुट गए। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपित की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपित को रम्पुरा में दबोचकर पिटाई शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को थाने ले आई। आरोपित ने अपना नाम बंटी ठाकुर रामपुर निवासी थाना बिलासपुर बताया। आरोपित ने कहा कि बीते 4-5 महीने पूर्व रम्पुरा में मकान खरीदकर रह रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम: उत्तराखंड के पहाड़ों में घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा तापमान
Next: नेपाली मूल के नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.