Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 6 साल से अधर में लटका दो किमी सड़क निर्माण
  • देहरादून

6 साल से अधर में लटका दो किमी सड़क निर्माण

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कंडोला वन विश्राम भवन से डीके रोड तक सड़क निर्माण कार्य छह साल से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से उन्हें छह किमी की अतिरक्त दूरी नापनी पड़ रही है। वर्ष 2016 में कंडोला, शिलवाड़ा, चिल्हाड़, बाणाधार, निमगा, केराड़, शूनीर, किस्तूड़, नायली, डांडी, सारनी आदि गांवों के लिए कंडोला वन विश्राम भवन से दो किमी सड़क स्वीकृत की गई थी। सड़क बनने के बाद इन गांवों तक पहुंचने में छह किमी का सफर कम तय करना पड़ेगा, जिससे ग्रामीणों के समय और धन की बचत होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयदत्त बिजल्वाण, परसराम, हृदय सिंह, संतराम चौहान, छुमा देवी, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, कुंवर सिंह, देव सिंह, प्रमोद कुमार, आनंद सिंह, विक्रम सिंह, बलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, पवन सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से कई बार सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएस बेड़वाल ने बताया कि सड़क के लिए बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : सीएम धामी का टाइम टेबल हुआ फिक्स, मिलते समय तोहफे में लानी होगी बताई हुई ये चीज़
Next: 48 घंटे के भीतर घर खाली करने के नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.