Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • छह माह में तैयार होगा विद्या समीक्षा केंद्र: धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

छह माह में तैयार होगा विद्या समीक्षा केंद्र: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 09/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में अगले छह महीनों के भीतर विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित कर लिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आईटी कंपनी से अनुबंध कर लिया है, जो एक माह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय में समीक्षा केंद्र की स्थापना कर देगी। गुजरात और गोवा भी इस तरह के विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित कर चुके हैं। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार नवाचार एवं आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर रही है। इसी क्रम में विद्या समीक्षा केंद्र मील का पत्थर साबित होंगे। विद्या समीक्षा केंद्र छह माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने आईटी कंपनी कॉन्वेजीनियस के साथ अनुबंध कर लिया है। यह कंपनी इससे पूर्व गुजरात एवं गोवा राज्यों में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना कर चुकी है। हाल ही में गुजरात दौरे में उन्हें विभागीय अधिकारियों के साथ विद्या समीक्षा केंद्र भ्रमण का मौका मिला था। इसके बाद राज्य के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने बताया कि समीक्षा केंद्र की स्थापना के बाद विभाग का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसके तहत विद्यालयों का विवरण, शिक्षकों का विषयवार डाटा, छात्र-छात्राओं का विवरण के साथ ही प्रदेश के विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों डाटा शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
Next: चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.