Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 6 माह की मशक्कत के बाद दो शातिर साइबर अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार
  • टिहरी

6 माह की मशक्कत के बाद दो शातिर साइबर अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

नई टिहरी। साइबर धोखा-धड़ी कर मुनिकीरेती निवासी से 6 लाख से अधिक की धनराशि हड़पने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को 6 माह की मशक्कत के बाद टिहरी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अपराधियों से 6 मोबाइल, 5 एटीएम और 50 हजार नकदी भी बरादम की गई है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने साइबर अपराधियों को पकड़ने ली टीम को ढाई हजार का इनाम दिया।
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अपराधी शातिर किस्म के हैं। इनके खिलाफ पश्चिमी बंगाल से उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में मुकदमें दर्ज हैं। मामला थाना मुनिकीरेती का है। यहां के निवासी प्रेम नारायण से एलआईसी पालिसी लैप्स होने के नाम पर विभिन्न लालच देते हुये फोन कर अलग-अलग खातों में 6 लाख 23 हजार जमा करवा दिये। शिकायत पर मुनिकीरेती थाने में मार्च में आईपीसी की धारा 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी तृप्ति भट्ट ने टीम का गठन कर कार्यवाही तेजी से शुरू की गई। टीम ने लगातार मामले की जांच-पड़ताल करते हुये दो शातिर साइबर अपराधियों को दिल्ली से बीती 8 अक्तूबर को गिरफ्तार किया है। जिनमें नई दिल्ली के हरित विहार के रहने वाले विनय प्रताप पुत्र प्रेमवीर सिंह व मोती महल नई दिल्ली के रहने वाले मोहम्म्द आजाद पुत्र मोहम्मद असफाक को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साइबर अपराधियों को पकड़ने में अहम रोल निभाने वाली टीम में एसओ मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी, एसआई आशीष कुमार, एसआई लखपत बुटोला और पुलिस कांस्टेबलों में शशांक तिवारी, अजयवीर ओर विकास सैनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली दवाओं से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी
Next: महिला को बंधक बनाकर जहर देने के प्रयास में छह पर केस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.