Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पांच साल में दर्शन देने वालों को वोट नहीं मिलता : भगत
  • ऊधम सिंह नगर

पांच साल में दर्शन देने वालों को वोट नहीं मिलता : भगत

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
Banshidhar bhagat

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पांच साल में दर्शन देने वालों को वोट नहीं मिलता है। लिहाजा कार्यकर्ता लगातार वोटर से मिलते रहें। उनको सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के साथ लाभ भी दिलायें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव पर फोकस करने को कहा।
मंगलवार को पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा का कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर कभी वोट नहीं दिलाते हैं। वोट हासिल करना है तो पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष को पहचानें। कहा कि पदाधिकारी पन्ना प्रमुख भी बनायें। पन्ना प्रमुख अपनी वोटर लिस्ट के अनुसार मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानेंगे। इससे पन्ना प्रमुख एवं वोटरों के बीच आपसी सामंजस्य बनेगा। भगत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहना कांग्रेस के डीएनए में था। नेताओं को लोग चोर की संज्ञा देते थे। लेकिन, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद नेताओं की यह छवि भी सुधरी है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को नौकरी देने का वादा किया है। इस दौरान भगत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये कई शेर भी कहे और जसपुर विधानसभा सीट को चुनौती के रूप में लेते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की। संचालन डा.सुदेश ने किया। यहां जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रोतेला, विनीत चौहान, सुधीर विश्नोई, कमल चौहान, गुरपेज सिंह, सुरेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, शीतल जोशी, राजकुमार, देवेंद्र सिंह,मनोज कुमार, सरवन सिद्घू, मनोज कुमार, खडक़ सिंह, गुरचरन सिंह, विनोद प्रजापति, प्रदीप गोयल,प्राशीष, ब्रहमानंद,शिव रोहेला, उमा,रेखा, अनिता, राजकुमारी, शिवकन्या आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी युगल ने जहर खाया, मौत
Next: उत्तराखंड में 449 नए कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.