Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पैंतालीस लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पैंतालीस लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  बरेली से तस्करी कर लाई गई स्मैक की बड़ी खेप बरामद करते हुए कनखल पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 153 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत 45 लाख आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि शनिवार देर रात एएनटीएफ और कनखल पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान जियापोता से आ रहे एक व्यक्ति को रोकना चाहा, लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। मौके पर ली गई तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से 153 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोबीन खान पुत्र खुदयार निवासी ग्राम सिघांई कला थाना भूता जिला बरेली यूपी बताया। बताया कि आरोपी बरेली से तस्करी कर स्मैक लाया था। उसे डिलीवरी कहां देनी थी, इस संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 45 लाख आंकी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई चरण सिंह, कांस्टेबल प्रलव, गजय तोमर, एएनटीएफ के एसआई रणजीत तोमर, हेड कांस्टेबल मुकेश, राजवर्धन, सतेंद्र चौधरी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ मिले
Next: विधायक ने गुमदेश क्षेत्र का भ्रमण किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.