Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग का हो शत प्रतिशत वैक्सीनेशन: जिलाधिकारी अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा

45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग का हो शत प्रतिशत वैक्सीनेशन: जिलाधिकारी अल्मोड़ा

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
WhatsApp Image 2021-05-29 at 1.28.34 PM (1)

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को वर्चुवल माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 45 वर्ष से ऊपर आयु के कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से न छूट पाये इसके लिए ग्राम स्तर तक एक सप्ताह के भीतर कैम्प के माध्यम से टीकाकरण अभियान सुनिश्चित करें। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए ग्राम स्तर तक विशेष कैम्प आयोजित करें इस हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी पूरे टीकाकरण अभियान की मानिटरिंग करें। जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिन में लगाये गये टीके की सूचना कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही आइवरमेक्टिन दवा के वितरण में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह दवा प्रत्येक परिवार को दी जाय यह सुनिश्चित कर लें। वहीं नगरीय क्षेत्र में भी इसके वितरण को तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 5 लाख गोलियां वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों को दी जाने वाली होम आइशोलेशन किट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 20 हजार से अधिक होम आईशोलेशन किट तैयार की गयी है जिसका समय-समय पर वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकरियों व चिकित्साधिकारियों से उनके क्षेत्रान्तर्गत आ रही अन्य समस्याओं आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना के रोकथाम हेतु बेहतर कार्य किया गया है जिसे आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाय। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल ढीगंरा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी के अलावा सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आइवरमेक्टिन गोली खाने हेतु निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन करें: मुख्य चिकित्साधिकारी
Next: सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका, अब करीबी दोस्त ही बनेगा सरकारी गवाह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.