Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार को जनपद में होगी रैली
  • अल्मोड़ा

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार को जनपद में होगी रैली

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला कार्यालय सभागार में 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल ध्वज के माध्यम से जनपद में होने वाली रैली के सम्बन्ध में एक बैठक की। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद में रैली माह फरवरी में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली चौघानपाटा, शिखर चौराहे से मिलन चौक होते हुये माल रोड में समाप्त होगी। इस रैली में प्रभारी मंत्री, विधायकगणों, स्कूली बच्चों, एनएसएस, एनसीसी, भूतपूर्व खिलाड़ियों, खेल संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों व आम लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जायेगा ताकि 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि रैली को भव्य बनाने के साथ ही रैली को सफलतापूर्वक आयोजित की जाय साथ ही रैली के लिये जो भी तैयारियॉ की जानी है उन्हें समय से पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि रैली के आयोजन हेतु होने वाले व्यय के लिए खेल निदेशालय देहरादून से बजट की मांग की जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि रैली दौरान एक एम्बुलेंस तैनात की जाय साथ ही पुलिस विभाग द्वारा रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी को निर्देश दिए कि रैली के दौरान सांस्कृतिक दलों को बुलाया जाय। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंग्याल, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत,  जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी ए डी बलोदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सी एस चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 जनवरी
Next: गैंगस्टर चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.