Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा वैश्विक सम्मलेन
  • पौड़ी

300 पुलिस बल की निगरानी में होगा वैश्विक सम्मलेन

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

पौड़ी। जी-20 की अगली बैठक पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित की जानी है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि जी-20 के तहत लक्ष्मणझूला में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विदेशी मेहमान भी भारत की तीसरी सबसे बड़ी व सबसे पवित्र गंगा नदी की उसके मायके में ही आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस महकमे की ओर से करीब 3 सौ जवानों की तैनाती की जाएगी। पौड़ी जिले में वैश्विक सम्मेलन जी-20 आगामी 23 व 24 मई को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचेंगे। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा तीन सौ अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। जिसमें चार एएसपी व 10 सीओ रैंक के अफसर तैनात किये जाएंगे। इसके अलावा एसएसआई, एसआई, जलपुलिस समेत करीब तीन सौ जवान सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। सम्मेलन वाले स्थल पर ट्रैफिक प्लान को लेकर पुलिस ने पहले ही प्लान सेट कर लिया है। एसएसपी श्वेता चौबे की मानें तो जानकी झूला पुल से रामझूला पुल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन स्थलों में पुलिस सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी।

जी-20 क्षेत्र में ढाई हजार के सत्यापन
वैश्विक जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। सम्मलेन में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए इसके लिए एसएसपी श्वेता चौबे ने अपनी टीम के साथ पहले ही रणनीति बना ली है। एसएसपी ने बताया कि सम्मेलन को देखते हुए लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संदिग्धों और बाहरी लोगों पर विशेष नगरानी रखी जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में अब तक ढाई हजार से अधिक बाहरी लोगों के सत्यापन पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस हर सप्ताह सत्यापन के कार्य में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 मई
Next: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर तीन लाख का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.