Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • तीन साल बाद उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में होगा शुमार: धामी
  • चमोली

तीन साल बाद उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में होगा शुमार: धामी

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का ही है। 2025 तक जब राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती बना रहा होगा। उस दौरान उत्तराखंड भारत के अग्रणी राज्यों में एक दिखाई देगा। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में कही। धामी ने कहा कि चमोली जिले की सबसे बडी नगर पालिका गोपेश्वर को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। ताकि नगर क्षेत्र में पार्किंग, भूस्ख्लन, बरसाती नालों एवं अन्य समस्याओं का सुनियोजित तरीके से समाधान हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ निरतंर विकास कार्यो को आगे बढाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने सभी विभागों को अगले 10 वर्षो हेतु विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के नागरिकों के हित में जल्द ही एक समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत देश की सेवा करने वाले उत्तराखंड प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल मात्र 44 दिनों में ही 23 लाख से अधिक यात्री चारधाम की यात्रा कर चुके है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर यह दूरी मात्र दो घंटे की हो जाएगी। उसके बाद और अधिक संख्या में तीर्थयात्री चारधाम पहुंचेंगे।

नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं साफ रखना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, पूर्व विधायक महेंद्र भट, पूर्व विधायक थराली मुन्नी देवी शाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट व संदीप सिंह रावत, जिले के प्रभारी विजय कपरवाण, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, गोपेश्वर नगर पालिका के समस्त सभासद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका गोपेश्वर के शपथ ग्रहण समारोह में गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी  
Next: आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा चरवाहा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.