Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 3 खालिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

3 खालिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

चण्‍डीगढ़। दिल्ली से सटे सोनीपत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आतंकी खालिस्तान ग्रुप से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों आतंकवादियों को जिले के गोहाना से गिरफ्तार किया गया है और साथ ही कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।
इन तीनों के पास से एके-47 सहित तीन पिस्टल व अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो गिरफ्तार तीनों खालिस्तानी उग्रवादी सोनीपत के गांव जुआं के रहने वाले हैं। तीनों पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा के उग्रवादियों से लगातार संपर्क में रहते थे और आतंकी संगठन खालितस्तान लिबरेशन फ्रंट और सिख फार जस्टिस से जुड़े हुए थे।
इतना ही नहीं पंजाब चुनाव पर भी इन आतंकवादियों की नजर थी। खबर के मुताबिक पंजाब में एक हत्या कर चुके हैं और मतदान से पहले कुछ और वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इन तीनों आतंकवादियों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात को ही पंजाब में दो हत्याओं को अंजाम देना था। पंजाब पुलिस से इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में अलर्ट
इससे पहले शुक्रवार को चुनाव से पहले पंजाब में अलर्ट जारी हो गया था। मतदान के लिए 48 घंटे से भी कम समय पहले खुफिया एजेंसियों ने देशव्यापी अलर्ट जारी किया है। दरअसल, खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक ने पंजाब चुनाव के एक दिन पहले ‘रेल-पंजाब बंद’ का ऐलान किया है।
अधिकारियों ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो जारी करने के बाद अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने 19 फरवरी को ‘रेल-पंजाब बंद’ का आह्वान किया था। गौरतलब, पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 फरवरी को एक चरण में होने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अपने समर्थकों से पंजाब में मतदान केंद्रों पर “केसरी खालिस्तान” के झंडे लगाने और चुनाव के दिन “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला से 2.72 लाख की साइबर ठगी
Next: गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.