Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो मुर्गियों की मौत से पशुपालन विभाग में हडक़ंप मचा
  • नैनीताल

दो मुर्गियों की मौत से पशुपालन विभाग में हडक़ंप मचा

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। फतेहपुर में दो मुर्गियों की मौत से पशुपालन विभाग में हडक़ंप मचा है। रुद्रपुर लैब से आई टीम ने मृत मुर्गियों का सैंपल लिया। इसे बरेली लैब भेजा जा रहा है। वहीं शासन ने बर्ड फ्लू पर नियंत्रण के लिए जिले में डीएम की अगुवाई में एक कमेटी बना दी है। फतेहपुर में एक व्यक्ति ने निजी उपयोग के लिए घर में मुर्गी पाल रखी थी। मंगलवार उसकी दो मुर्गियों की मौत हो गई। मुर्गियों की अचानक मौत से घबराए व्यक्ति ने सूचना पशुपालन विभाग को दी। सूचना के बाद आनन फानन में रुद्रपुर प्रयोगशाला से टीम पहुंची। दोनों मुर्गियों के सैंपल लेकर बरेली स्थित आईवीआरआई लैब भेजे जा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस भंडारी का कहना है कि खोड़ में 11 मुर्गियां थी। जिसमें 2 की मौत हुई है। प्रथम दृष्टिया बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं, संभव है कि मुर्गियां ठंड से मरी हों। फिर भी सैंपल बरेली भेजने की तैयारी है।
देहरादून में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद शासन ने राज स्तर पर और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के आदेश से राज्य स्तर पर अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम बनी है। इसमें चिकित्सा, वन और पशुपालन अफसरों को शामिल किया गया। जिला स्तर पर गठित कमेटी का अध्यक्ष डीएम को बनाया गया है। इसमें सीएमओ, सभी डीएफओ और पशु चिकित्साअधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी समय-समय पर सरकार की ओर से बर्ड फ्लू को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाएगी।
सभी जिलों में पशुपालन विभाग टीम लगातार नजर बनाए है। फतेहपुर में दो मुर्गियों की मौत हुई है। दोनों के सैंपल बरेली लैब में भेजे जा रहे हैं।
– डॉ. बीसी कर्नाटक, अपर निदेशक, पशुपालन विभाग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल
Next: अल्मोड़ा में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.