Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म
  • हरिद्वार

दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। छात्रा की दादी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर नगर के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी के मां-बाप नहीं हैं। किशोरी अपनी दादी के साथ रह रही है। वह नगर के ही दूसरे वार्ड में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि इसी 12 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में लक्सर के ही एक गांव के दो किशोर मिले। वे किशोरी को जबरन अपने साथ बाइक पर बिठाकर खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने इसकी वीडियो बनाई और धमकी दी कि किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वे किशोरी को लक्सर छोड़ गए। धमकी से डरी किशोरी ने दादी को कुछ नहीं बताया। पर बाद में उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान बिजनौर से किशोरी की बुआ भी उसे देखने लक्सर आई। बुआ ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दादी उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मिलकर पूरी बात बताई। इस पर कोतवाली की महिला दरोगा ने किशोरी से अलग बात कर उसके बयान दर्ज किए। बयान में किशोरी ने घटना की पुष्टि की। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की दादी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी भी अभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चे भूलते जा रहे हैं अपनी संस्कृति: गिरीश शर्मा
Next: चार लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.