Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 2 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से महिला हॉकी प्रतियोगिता स्थगित
  • अल्मोड़ा

2 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से महिला हॉकी प्रतियोगिता स्थगित

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। काशीपुर की दो महिला हॉकी खिलाडिय़ों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अल्मोड़ा में होने वाली राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। अल्मोड़ा स्टेडियम में शुक्रवार से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 7-ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचीं काशीपुर की दो खिलाडिय़ों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडक़ंप मच गया। इसके बाद इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आईं सभी खिलाडिय़ों को एहतियातन कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। खिलाड़ी के ठहरने के स्थानों को सेनेटाइज किया गया है। पॉजिटिव पायी गईं दोनों खिलाडिय़ों को आइसोलेशन में रखा गया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और विक्टोरिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 7-ए साइड प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होनी थी। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से 10 टीमों की 150 से अधिक महिला खिलाड़ी और अन्य संबंधित लोग यहां पहुंच चुके थे। स्थानीय स्टेडियम में इसका शुक्रवार शाम से उद्घाटन होना था। काशीपुर की दो खिलाडिय़ों ने यहां आने से पहले कोरोना जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट उनके यहां पहुंचने के बाद मिली। जानकारी सामने आने के बाद आयोजकों में हडक़ंप मच गया। आयोजकों ने उक्त दोनों खिलाडिय़ों को आइसोलेशन में भेजकर अन्य खिलाडिय़ों को कोरोना की रैंडम जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा है। साथ ही इस प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्टी नेशनल कम्पनी VINCULAR कर रही है कैंपस प्लेसमेंट, योग्यता एवं अन्य जानकारी यहाँ देखें
Next: होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.