Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 2 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी शोपीस बना आइसीयू
  • टिहरी

2 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी शोपीस बना आइसीयू

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

नई टिहरी। दो करोड़ 74 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी जिला अस्पताल टिहरी में पांच बेड का आइसीयू शोपीस बना है। हैरानी की बात ये है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी घातक लहर चलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसका संचालन करने में कोताही बरत रहा है। गंभीर मरीजों को तत्काल जीवन रक्षक उपकरण के जरिये सुविधा देने की खातिर पिछले साल सितंबर में जिला अस्पताल में पांच बेड के आइसीयू बनाने की शुरुआत की गई थी। जिला अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट कर रहा है। अब आइसीयू निर्माण पूरा होने के बाद इसका संचालन शुरू किया जाना था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। इस कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बीते रोज ही जिला अस्पताल में एक युवती और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अगर इन्हें समय पर आइसीयू की सुविधा मिल जाती तो इनका जीवन बच सकता था। हैरानी की बात ये है कि आइसीयू संचालन न होने पर स्वास्थ्य विभाग और हिमालयन अस्पताल एक दूसरे के ऊपर इसकी जिम्मेदारी डाल रहे हैं। हिमालयन अस्पताल के जिला अस्पताल के प्रबंधक साइम ने बताया कि अभी कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से आइसीयू संचालन नहीं हो पाया है। आइसीयू संचालन न होने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं। वहां पर हिमालयन अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों की तैनाती करनी है। इवा आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल जिला अस्पताल में आइसीयू संचालन हिमालयन अस्पताल प्रबंधन को करना है। उन्हें आइसीयू संचालन के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव
Next: उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कोविड से निपटने को विधायक निधि से दिए एक करोड़, सीएम को दिए सख्ती के सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.