Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 23 दिन बाद सुसाइड नोट लेकर पुलिस से मिले परिजन
  • ऊधम सिंह नगर

23 दिन बाद सुसाइड नोट लेकर पुलिस से मिले परिजन

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। करीब 23 दिन पूर्व फांसी पर झूले इकबाल का सुसाइड नोट लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गये। परिजनों ने इकबाल के करीबियों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुसाइड नोट के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
रविवार को ग्राम बघौरी निवासी इमरान पुत्र रहमान और उसकी सास हसीन बानो ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया इकबाल पुत्र मुन्ने शाह निवासी बघौरी ने 19 नवंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दावा किया आत्महत्या के बाद इकबाल का लिखा सुसाइड नोट मिला था। इसमें इकबाल ने करीबियों पर उसे आत्महत्या के लिये उकसाने का जिक्र किया है। इमरान ने कहा आत्महत्या करने वाला इकबाल उसका रिश्ते में साला था। सुसाइड नोट का पता चलने पर पंचायत में मामले को निपटाने के लिये कुछ लोग जुटे रहे। इस कारण सुसाइड का मामला दबा रहा। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने कहा सुसाइड नोट का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। युवक की काफी दिन पूर्व मौत हो चुकी है। प्रकरण संज्ञान में आने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुराने बंगाली नेता की नाराजगी से भाजपा नेताओं में खलबली मची
Next: नशीली चाय पिलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.