Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुराने बंगाली नेता की नाराजगी से भाजपा नेताओं में खलबली मची
  • ऊधम सिंह नगर

पुराने बंगाली नेता की नाराजगी से भाजपा नेताओं में खलबली मची

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। निर्धन कन्याओं के तय वैवाहिक कार्यक्रम के बाद ट्रांजिट कैंप के पुराने बंगाली नेता की नाराजगी ने भाजपा नेताओं में खलबली मचा दी। नाराज बंगाली नेता को मनाने के लिए कई नेता उनके घर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मना लिया। बंगाली नेता की नाराजगी की वजह यह है सीएम का कार्यक्रम निर्धारित था और जारी कार्यक्रम में सीएम को नेता के आवास पर खाने की व्यवस्था भी रखी गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया। वहीं के रहने वाले एक बंगाली नेता के घर चले गए। जिससे बंगाली समुदाय का एक धड़ा नाराज हो गया। जिसके बाद बंगाली समुदाय के लोग ने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। रविवार को ट्रांजिट कैंप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तय कार्यक्रम में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वहीं के वरिष्ठ बंगाली एवं भाजपा नेता उत्तम दत्ता के आवास पर सीएम सहित कई लोगों के खाने की व्यवस्था थी। सीएम ने अपना भाषण समाप्त किया। इसके बाद सीएम के काफिले को बंगाली नेता दता के आवास की ओर मुड़ना था, लेकिन काफीला अचानक दूसरे मार्ग पर चला गया। बताया जा रहा है सीएम बंगाली नेता दत्ता के घर जाने की बजाए वहीं के रहने वाले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राजकुमार शाह के घर चले गए। जिनकी विगत दिनों ही शादी भी हुई थी। कुछ देर बाद जब यह खबर उत्तम दत्ता के समर्थकों को मिली तो बंगाली समुदाय का एक धड़ा नाराज हो गया और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, अचानक बदले कार्यक्रम को लेकर भी बंगाली नेता दत्ता में भी नाराजगी देखने को मिली। जिसकी भनक लगते ही भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ के अलावा कई नेता नाराज बंगाली नेता के आवास पहुंचे और नाराजगी दूर करने की कोशिश की। वहीं, सीएम के जाने के बाद ट्रांजिट कैंप में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास ऋण सस्ता किया, ब्याज दर घटाकर 6.40 प्रतिशत की
Next: 23 दिन बाद सुसाइड नोट लेकर पुलिस से मिले परिजन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.