Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रहा शीतकालीन विस सत्र
  • देहरादून

21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रहा शीतकालीन विस सत्र

RNS INDIA NEWS 02/12/2020
default featured image

देहरादून। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रहा है। सरकार की ओर से सत्र की तिथि तय कर ली गई है। इसके बाद अब विधानसभा ने राजभवन को प्रस्ताव भेजा है। राजभवन की मंजूरी के बाद इस संदर्भ में नोटिफकेशन जारी किया जाएगा। दिसम्बर में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट लाएगी। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट ने कुछ समय पूर्व ही निर्णय ले लिया था। सरकार की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव विधायी विभाग को भेजा गया और विधायी से प्रस्ताव मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने राजभवन को प्रस्ताव भेजा है। राज्यपाल को कोविड हो जाने की वजह से अभी तक फाइल पर अनुमोदन नहीं मिल पाया है। लेकिन अब राज्यपाल के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद जल्द अनुमोदन मिलने की उम्मीद है।
शीतकालीन सत्र पर राजभवन की मुहर लगने के बाद सरकार के सामने एक बार सत्र को आयोजित करने की चुनौती होगी। क्योंकि इससे पहले सरकार को कोविड संक्रमण की वजह से सिर्फ एक ही दिन का सत्र आयोजित करना पड़ा था।
सोमवार को सीएम, रेखा आर्य देंगी सवालों के उत्तर
शीतकालीन सत्र को देखते हुए विधानसभा ने नए सिरे से कार्य दिवस आवंटन जारी कर दिया है। इसके तहत सदन के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और महिला विकास राज्य मंत्री से संबधित विभागों के प्रश्नों के जबाव दिए जाएंगे। विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से इसके आदेश किए गए हैं। आदेश के अनुसार मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और यशपाल आर्य, बुधवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और मदन कौशिक, गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जबकि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के विभागों के उत्तर दिए जाएंगे।
विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्रावसान के बाद प्रश्नों से संबंधित दिवस आवंटन किया जाता है। सोमवार को आमतौर पर मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के प्रश्नों के जबाव दिए जाते हैं। लेकिन इस बार सोमवार को राज्य मंत्री रेखा आर्य के विभाग भी शामिल किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो बच्चों के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया
Next: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत किसान ने की जहर खाकर आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.