Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत किसान ने की जहर खाकर आत्महत्या
  • हरिद्वार

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत किसान ने की जहर खाकर आत्महत्या

RNS
RNS INDIA NEWS 02/12/2020
rns featured image new

किसान ने सुसाइड नोट में मौत के लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया

हरिद्वार। हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र के नई कुंडी गांव में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने सुसाइड नोट में मौत के लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है। किसान की मौत से गुस्साए परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने फेरुपुर चौकी के पास सडक़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नई कुंडी निवासी मांगेराम (55) पुत्र आत्माराम का गांव के ही सुखविंदर और नीटू के साथ तीन दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज और मारपीट हुई। मांगेराम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। आरोपी सगे भाई हैं।  पुलिस जांच करने आरोपियों के घर पहुंची तो दोनों शादी समारोह में गए थे। पुलिस परिवारजनों से आरोपियों को थाने भेजने की चेतावनी देकर लौट आई। आरोपी जब रात को घर लौटे तो पुलिस के आने की जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने मांगेराम पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवारजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह मांगेराम अपने खेतों की ओर चले गए। शाम तक नहीं लौटे तो मांगेराम की खोजबीन शुरू की गई। रात करीब नौ बजे मांगेराम का शव खेत में ट्यूबवेल के पास मिला। पास में ही जहर की शीशी पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और तलाशी में सुसाइड नोट बरामद किया। मांगेराम ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सुखविंदर और नीटू को ठहराया है। पुलिस पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार रात ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दोपहर करीब एक बजे फेरुपुर चौकी पहुंचे। चौकी के पास शव सडक़ पर रखकर पुलिस और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस और आरोपी हैं जिम्मेदार: मांगेराम के बेटे अमित और सुमित ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत के जिम्मेदार पुलिस और आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और समझौते का दबाव बनाने लगे। इससे पिता आहत हो गए और उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस तत्परता दिखाती तो नहीं जाती किसान की जान: मांगेराम की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरती। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने उनके घर तो गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे आरोपियों ने मांगेराम पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मंगलवार शाम मांगेराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा कितने बजे दर्ज हुआ, इसकी जानकारी देने से बच रही है।
मांगेराम का पैसों के लेनदेन को लेकर ग्रामीण सुखविंदर और नीटू से झगड़ा हुआ था। मांगेराम की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के घर गई। आरोपियों को थाने आने के लिए कहा गया था। उनके  थाने नहीं पहुंचने पर मंगलवार शाम आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। – सुखपाल सिंह मान, थानाध्यक्ष

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रहा शीतकालीन विस सत्र
Next: रिश्ते के मौसा ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.