Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 20 नवम्बर को होंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद
  • रुद्रप्रयाग

20 नवम्बर को होंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद

RNS INDIA NEWS 13/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर भगवान की उत्सव डोली अनेक गांवों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। जहां भक्तों द्वारा डोली का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतकाल के लिए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को प्रातः पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान की उत्सव डोली 20 नवंबर को मदमहेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी। अगले दिन 21 नवंबर को ग्राम गौंडार से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रांसी गांव पहुंचेगी। 22 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए गिरिया गांव पहुंचेगी। बताया कि 23 नवंबर को गिरिया गांव से प्रस्थान कर अपराह्न 2 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भगवान मदहमेश्वर का स्वागत किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला आयोग की अध्यक्ष ने चमोली जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
Next: राशिफल 14 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.