Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • 20 हजार ट्रक चालकों ने प्रधानमंत्री आवास को घेरा, 70 किमी लगी लंबी लाइन
  • अंतरराष्ट्रीय

20 हजार ट्रक चालकों ने प्रधानमंत्री आवास को घेरा, 70 किमी लगी लंबी लाइन

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

घर छोड़ कर भागे पीएम

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने भारी विरोध प्रदर्शन की वजह से देश की राजधानी स्थित अपने आवास को छोड़ दिया है और एक गुप्त स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन जनादेश और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को समाप्त करने का आह्वान करने के लिए शनिवार को हजारों ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में एकत्रित हो गए और पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया। इन ट्रक चालकों ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को फ्रीडम कान्वॉइ नाम दिया है। ट्रक वाले कनाडा के झंडे के साथ आजादी की मांग वाले झंडे लहरा रहे हैं। वे पीएम ट्रूडो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस आंदोलन में ट्रक चालकों को हजारों अन्य प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिल रहा है जो कि कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सडक़ों पर हजारों की संख्या में बड़े-बड़े ट्रकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं और ड्राइवर उनके हॉर्न लगातार बजाकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। वे संसद के पास पहुंच गए हैं।

शनिवार को 20 हजार से अधिक ट्रक चालकों एवं अन्य प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजधानी ओटावा में जमा हो गए। ट्रक चालकों ने अमेरिका की सीमा को पार करने के लिए वैक्सीन को अनिवार्य बनाए जाने का विरोध किया है। ट्रक चालकों में गुस्सा इस बात का भी है क्योंकि कुछ दिन पहले कनाडाई पीएम ने एक विवादित बयान देते हुए ट्रक वालों को महत्व नहीं रखने वाले अल्पसंख्यक करार दिया था। शहर में स्थिति गंभीर हो गई है। आलम यह है कि ओटावा जाने वाले रास्ते पर ट्रकों की 70 किमी तक लंबी कतार लग गई है जिसके कारण अन्य यात्रियों को भी आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रक चालकों के उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार को गुप्त स्थान पर छिपने के लिए भागना पड़ा है। अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है कि पीएम ट्रूडो और उनका परिवार कहां छिपे हैं। हालांकि प्रदर्शनकारी अन्य शहरों में भी प्रवेश करने की कोशिश में लगे हैं।
प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों को टेस्ला कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क का भी समर्थन मिला। मस्क ने ट्वीट करके कहा, कनाडाई ट्रक चालकों का शासन और अब इस आंदोलन की गूंज अमेरिका तक देखी जा रही है।
वहीं पीएम ट्रूडो ने कहा है कि ट्रक वाले विज्ञान के विरोधी हैं और वे न केवल खुद के लिए बल्कि कनाडा के अन्य लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 31 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का आयोजन
Next: दशकों पुराने चाय, कॉफी, मसाला कानूनों को निरस्त करने की तैयारी में मोदी सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.