Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हंदवाड़ा में एलओसी के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए
  • राष्ट्रीय

हंदवाड़ा में एलओसी के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

RNS INDIA NEWS 11/07/2020
indian-Army-1

श्रीनगर,11 जुलाई (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में शनिवार सुबह एलओसी के पास भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। अभी तक की खबर के मुताबिक अभी भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं और सेना भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दो एके -47 और हथियार बरामद किए गए हैं।
बताते चलें कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए से बौखलाया पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटा है। इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पीओके में लॉन्चिंग पैड्स पर बड़ी संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं, जो सीमा पार करने की फिराक में हैं, लेकिन मुस्तैद सुरक्षाकर्मी उन्हें ढेर कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में एक मुठभेड़ हुई। तब यहां एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। इस बीच मुठभेड़ में तीन सुरक्षा कर्मी घायल हुए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घर से कूदने की कोशिश करते समय गोली लगने से एक आतंकवादी के मारा गया।
इस वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 36 ऑपरेशनों में 92 आतंकी मार गिराए हैं। जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गया था। मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल के ही हैं। संगठन के ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू समेत कई कमांडरों को भी मारा जा चुका है।
ईद के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने ऑपरेशंस में तेजी लाई है और आतंकी समूहों के शीर्ष नेतृत्व पर नजर रखी हुई है। कुलगाम में 25 मई को इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर के कमांडर आदिल अहमद वानी और लश्कर-ए-तैयबा के शाहीन अहमद ठोकर को मारा गया। इसके बाद कुलगाम के वानपोरा इलाके में 30 मई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर परवेज अहमद और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर शाकिर अहमद को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाप ही निकला बेटी का हत्यारा, ऐसे आया गिरफ्त में
Next: एसएसपी अल्मोड़ा पीoएनo मीणा के नाम एक और कामयाबी, आठ लाख की शराब और फर्जी FL-2 फॉर्म के साथ 2 तस्कर दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.