Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 2 साल में 5 गुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शुगर स्टॉक ने बढ़ाई रिटर्न की मिठास
  • अर्थ जगत
  • बाजार

2 साल में 5 गुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शुगर स्टॉक ने बढ़ाई रिटर्न की मिठास

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार दबाव में हैं और उनमें उठा-पटक जारी है। कुछ शेयर इस गिरावट में भी तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स का है। बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में इस साल अब तक 3600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों ने इस साल अब तक 30 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले कुछ साल में कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस जबर्दस्त रहा है। पिछले 2 साल में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में लगाया गया पैसा 5 गुना से ज्यादा हो गया है।

2 साल से कम में 5 गुना से ज्यादा पैसा
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 27 मार्च 2020 को 90 रुपये पर थे। शुगर कंपनी के शेयर 11 मार्च 2022 को बीएसई में 487.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में लगाया पैसा 2 साल से कम में 5 गुना से ज्यादा हो गया है। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2020 को कंपनी के शेयरों में 1,00,000 रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 5.41 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 491 रुपये है।

1 साल में दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के शेयर 19 मार्च 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 202.30 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर बीएसई में 11 मार्च 2022 को 487.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में लगाया गया पैसा दोगुना से ज्यादा हो गया है। अगर किसी व्यक्ति ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.40 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 190.05 रुपये है।

2,200 पर्सेंट से अधिक का दिया रिटर्न
अगर लंबी अवधि में मिलने वाले रिटर्न की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने 20 साल से भी कम में 2200 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है।  बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 28 नवंबर 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 21.59 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 11 मार्च 2022 को 487.25 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 28 नवंबर 2003 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 22.56 लाख रुपये के करीब होता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई
Next: रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव, गेहूं 44 रुपये तो सरसों तेल 250 के पार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.