Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक की हालत नाजुक
  • नैनीताल

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक की हालत नाजुक

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के बरेली रोड गोरापड़ाव में कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार बरेली रोड गोरापड़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास बीते बुधवार रात दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायल काफी देर तक हाईवे पर तड़पते रहे, बाद में स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने बाइक सवार ग्राम मयूड़ी रामपुर और हाल गोरापड़ाव निवासी राजवीर (34) पुत्र सेवा राम को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह गौला में गाड़ी चलाने का काम करता था। जबकि गोरापड़ाव से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक सवार सुमित (36) निवासी हिमालया फार्म की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि दोनों बाइकें आमने-सामने से टकराई थीं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदादेवी मंदिर में बाहर से आए युवकों के साथ मारपीट
Next: महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत के नेतृत्व में नगर मंडल में चला भाजपा महाजनसंपर्क अभियान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.