
नई टिहरी। चंबा-नई टिहरी सड़क पर टीसीआर होटल के निकट सुबह के वक्त दो बसों की आपसी भिड़त हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मौके पर तत्काल पुलिस और 108 की ऐम्बुलेंस पहुंची। सभी चोटिलों को जिला अस्पताल बौराड़ी प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएचओ चंबा पंकज देवरानी ने बताया कि बसों की आपसी भिड़त में स्थानीय लोगों में रामानंद, काजल, समीक्षा, रीना, सिद्धार्थ, उर्मिला, आशा, सोना देवी और सब्बल सिंह चोटिल हुये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

