Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • परिवार रजिस्टर का सत्यापन कर ऑनलाइन अपडेट करें : डीएम
  • टिहरी

परिवार रजिस्टर का सत्यापन कर ऑनलाइन अपडेट करें : डीएम

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने लोनिवि, पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग और पेयजल आदि विभागों से संबंधित समस्याएं उठाई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने कई समस्याओं का समाधान कर अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर परिवार रजिस्टर का सत्यापन कर ऑनलाइन अपडेट करने को भी कहा गया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में प्रतापनगर के क्यारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने क्यारी-जेवाला और क्यारी-भेलगाड़ मोटर मार्ग पर किए गए कटान का मुआवजा देने की मांग की। जौनपुर के रयाट गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि धारगांव नामक तोक में जहां कूड़ा निस्तारण यूनिट प्रस्तावित है, उसके ठीक नीचे पेयजल स्रोत होने के कारण उन्होंने कूड़ा यूनिट हटाने की मांग की है। चंबा में मंज्यूड़ की प्रधान रानी नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रभावित मकानों की सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। बौराड़ी निवासी नसीम ने पुरानी टिहरी से विस्थापन के बदले पुनर्वास का लाभ देने की मांग की। बैल्डोगी-खंभाखाल मोटर मार्ग से खतरे की जद में आए मकानों के लिए पैराफिट लगाने की मांग की गई।
ग्राम मरोड़ा निवासी शक्ति प्रसाद कंसवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम रिंडोल निवासी इंद्रदत्त रतूड़ी ने फर्जी भूमिहीन प्रमाण पत्र बनाकर ग्राम मरोड़ा में पट्टे की भूमि अपने नाम करवाई है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिले में 20 से 28 फरवरी तक सहकारी मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसमें सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे और गोष्ठियां आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, सीएमओ डॉ. श्याम विजय और डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआरटीओ कार्यालय में मिली गंदगी, डीएम नाराज
Next: इसी महीने खर्च करें जिला योजना का बजट: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.