Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक अक्तूबर से दिल्ली तक नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की ये बसें!
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एक अक्तूबर से दिल्ली तक नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की ये बसें!

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

देहरादून। एक अक्तूबर से दिल्ली सरकार ने यदि बीएस-4 मानक की बसों की एंट्री बंद की तो उत्तराखंड रोडवेज की 230 से ज्यादा बसें दिल्ली तक नहीं जा पाएंगी। हालांकि, दिल्ली सरकार ने तीन महीने पहले उत्तराखंड रोडवेज को पत्र भेजकर एक अक्तूबर से सिर्फ बीएस-6 मानक की बसें दिल्ली भेजने को कहा था, लेकिन रोडवेज बसों का इंतजाम नहीं कर पाया। ऐसे में यदि बसों की एंट्री बंद हुई तो रोजाना दिल्ली आवाजाही करने वाले दस हजार से ज्यादा यात्रियों की मुसीबत बढ़ सकती है।
रोडवेज की 60 फीसदी बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होता है। सबसे ज्यादा आय भी इसी रूट से मिलती है। प्रदेश भर से रोजाना 250 बसें इस रूट पर चलती हैं। अभी जो बसें दिल्ली रूट पर चल रही हैं, वह बीएस-4 मानक की हैं। दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक अक्तूबर से दिल्ली में बीएस-4 बसों की एंट्री बंद करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने दो महीने पहले उत्तराखंड परिवहन निगम को पत्र भी भेज दिया था। इसके बाद रोडवेज ने दिल्ली रूट पर 141 सीएनजी बसें चलाने के लिए ई-टेंडर जारी किए। बताया जा रहा है कि करीब 15 लोगों ने दिल्ली रूट पर सीएनजी बस चलाने के लिए टेंडर जमा किए हैं, जो रोडवेज को 40 बसें मुहैया करवाएंगे। लेकिन अभी तक यह बसें मिल नहीं पाई। रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक अक्तूबर से बीएस-4 बसें नहीं भेजने के लिए सुझाव पत्र भेजा था। इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, इसलिए जो बसें दिल्ली जा रही है, वह जाती रहेंगी। हमारे पास 17 सीएनजी बसें हैं। नये टेंडर में 40 बसें मिली थी, लेकिन अभी वाहन स्वामियों ने बसें उपलब्ध नहीं करवाई, उनको तीन महीने का समय दिया गया है।

इन रूटों पर चलनी थी सीएनजी बसें
देहरादून-दिल्ली 20, देहरादून-दिल्ली-फरीदाबाद छह, ऋषिकेश-दिल्ली 12, रुडकी दिल्ली 10, हरिद्वार-दिल्ली 16, हरिद्वार-दिल्ली-कुतुबगढ़ एक, हरिद्वार-दिल्ली-गुरुग्राम दो, हरिद्वार-दिल्ली-पलवल एक, हल्द्वानी-दिल्ली 12, हल्द्वानी-दिल्ली-फरीदाबाद दो, काठगोदाम-दिल्ली छह,काठगोदाम-दिल्ली-गुरुग्राम दो, काठगोदाम-दिल्ली-फरीदाबाद एक, रुद्रपुर-दिल्ली 10, टनकपुर-दिल्ली 12, टनकपुर-दिल्ली-हिसार एक, कोटद्वार-दिल्ली दस, कोटद्वार-फरीदाबाद वाया दिल्ली दो, कोटद्वार-दिल्ली-गुरुग्राम दो, रामनगर-दिल्ली-फरीदाबाद एक, काशीपुर-दिल्ली, देहरादून-नोएडा दस सेवाएं चलाई जानी है।

कुमाऊं में भी खड़ा होगा बस संकट
यदि दिल्ली ने बीएस-4 मानक की बसों की एंट्री बंद हुई तो कुमाऊं क्षेत्र में भी यात्रियों के सामने बड़ा संकट खड़ हो जाएगा। दिल्ली में एक अक्टूबर से बीएस-6 का मानक लागू होने के बाद कुमाऊं की 100 से ज्यादा बसें दिल्ली नहीं जा पाएंगी। कुमाऊं में रोडवेज के काठगोदाम परिक्षेत्र के अधीन 9 डिपो हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, रामनगर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, काशीपुर आते हैं। यहां से रोजाना करीब 70-80 बसें दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं, इनमें से एक भी बस बीएस-6 मानक की नहीं है। टनकपुर परिक्षेत्र के अधीन तीन डिपो टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ से रोजाना दिल्ली रूट पर 23 बसें संचालित होती हैं। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि टनकपुर रीजन में कोई भी बस मानक की नहीं है।

दिल्ली ने कोरोनाकाल में भी बंद की एंट्री
कोरोनाकाल में भी दिल्ली सरकार ने सभी राज्यों की बसों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी थी, तब उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी दिल्ली नहीं जा पाई। यूपी सीमा तक ही यात्रियों को छोड़ा जा रहा था, जिस कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ और औली में होटलों का सत्यापन शुरू
Next: मानव तस्करी में एक बांग्लादेशी युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.