Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ और औली में होटलों का सत्यापन शुरू
  • चमोली

जोशीमठ और औली में होटलों का सत्यापन शुरू

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

चमोली। अंकिता हत्या कांड के बाद पुलिस प्रशासन होटलों के संचालन के प्रति गंभीर हो गया है। जोशीमठ के मुख्य नगर समेत, अन्तरराष्ट्रीय स्कीइंग केन्द्र औली, बदरीनाथ और अन्य क्षेत्रों में बने होटलों का प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सत्यापन शुरू कर दिया है। व नियमों में कमी पाये जाने पर होटल स्वामियों को नोटिस दिया जा रहा है। तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि औली और जोशीमठ के दर्जनों होटलों में पहुंचकर प्रशासन की टीम ने जांच की है। जिनमें होटलों का जिला पर्यटन विभाग में पंजीकरण, होटल किस नाम से पंजीकृत है का सत्यापन, होटल में यदि रेस्टोरेंट है तो उसने क्या खाद्य सुरक्षा विभाग से एनओसी ली है या नहीं, रेट लिस्ट, होटलों के कक्षों की संख्या, अग्नी समन एनओसी, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, महिला कर्मचारियों की संख्या, क्या महिला कर्मचारियों को रात में ड्यूटी में लगाया जाता है या नहीं का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि अभी तक 8 होटल स्वामियों को प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं।

होटलों का फिर शुरू हुआ वेरिफिकेशन

अन्तरराष्ट्रीय स्कीइंग केन्द्र औली में फल फूल रहे पर्यटन व्यसाय के बीच सरकारी भूमियों में पिछले कुछ वर्षों से तेजी से अतिक्रमण हुए हैं व सरकारी जमीनों में होटल आदि का बेरोक निर्माण हुआ है अब प्रशासन ऐसे निर्माणों पर भी सख्त हो गया है। साथ ही औली में निर्बल तबके के लोगों को सरकार पर लीज में दी गई भूमि में भी पिछले कुछ वर्षों से अन्य लोगों द्वारा लीज या किरायेनामे की आड़ में टेंन्ट कालोनियां व अन्य निर्माण किए गए हैं। जिसे लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि औली में सरकारी भूमि में अतिक्रमण एवं निर्माण की खबरें लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थी अब ऐसे सभी अतिक्रमण से बने प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। कहा कि ऐसे सभी लोगों को उनका पक्ष रखने के लिए जल्द नोटिस जारी किए जा रहे हैं ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में एक अक्तूबर से लगेगा फिक्की फ्लो बाजार
Next: एक अक्तूबर से दिल्ली तक नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की ये बसें!

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.