Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • 19 अप्रैल से सभी वयस्क होंगे कोविड-19 टीकाकरण के पात्र
  • अंतरराष्ट्रीय

19 अप्रैल से सभी वयस्क होंगे कोविड-19 टीकाकरण के पात्र

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
rns featured image new

राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा फैसला

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि 19 अप्रैल से 18 साल और उससे अधिक उम्र के हर शख्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले ये 1 मई से होना था, लेकिन बाइडेन ने इसे दो हफ्ते पहले यानी 19 अप्रैल से शुरू करने का ऐलान किया है। ऐलान करने से पहले बाइडेन ने देशभर के वरिष्ठ नागरिकों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
बाइडन ने व्हाइट हाउस में अपनी टिप्पणी में कहा, 19 अप्रैल से, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक वयस्क को टीकाकरण के योग्य माना जाएगा। इसके अलावा कोई और अधिक भ्रमित करने वाले नियम नहीं हैं। राष्ट्रपति ने 19 अप्रैल को सभी वयस्कों के लिए पात्रता का विस्तार करने से पहले देश भर के वरिष्ठ नागरिकों से टीकाकरण कराने का भी आग्रह किया।
बाइडन ने कहा कि उनके 75 दिनों के कार्यालय के दौरान वैक्सीन की 150 मिलियन (1.5 करोड़) खुराक वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिए गए। इस दौरान 75 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वह 100 दिन का कार्यकाल पूरा करेंगे, तब तक वे 200 मिलियन (दो करोड़) टीकाकरण को पूरा कर चुके होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका गर्मी के अंत तक अन्य देशों के साथ वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक को साझा करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 अप्रैल को ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रहेगा रूट डायवर्ट
Next: बॉम्बे हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त जज हुए स्थाई

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.