Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 19 मार्च से शुरू होगा पूर्णागिरि मेला
  • चम्पावत

19 मार्च से शुरू होगा पूर्णागिरि मेला

RNS INDIA NEWS 17/03/2022
rns featured image new

चम्पावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में मुख्य मेला कल शनिवार से शुरू होगा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के आयोजन को लेकर पुजारियों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने कहा मेला क्षेत्र में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया मेले के दौरान पूर्णागिरि मार्ग पर लोडेड और बड़े वाहनों का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा हर वर्ष की तरह ही ठुलीगाड़ में मेले का शुभारंभ होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने कहा दो साल बाद पूर्णागिरि मेला फिर भव्य रूप में नजर आएगा। वहीं, मेले को लेकर टनकपुर के व्यापारियों और मेला क्षेत्र के पुजारियों में उत्साह है। मेला प्रशासन के मुताबिक कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पूर्णागिरि मेले में चलेंगी दो स्पेशल रेलगाड़ी:   पूर्णागिरि मेले के लिए इज्जतनगर मंडल ने भक्तों को सुविधा देने के लिए दो अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है। मेला अवधि के दौरान दो ट्रेनें स्पेशल के रूप में संचालित होंगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा आगामी पूर्णागिरि मेले में दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन का संचालन कासगंज (यूपी) से टनकपुर को 12:40 से चलेंगी और 14:45 में वापस कासगंज को रवाना होगी। वहीं, चार अन्य ट्रेनों का संचालन पीलीभीत-टनकपुर के मध्य जारी रहेगा। कहा यात्रियों की संख्या के आधार पर ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कश्मीर फाइल्स के समर्थन में बजरंग दल का प्रदर्शन
Next: गुमशुदा विवाहिता को हिमाचल से किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.