Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 15 जुलाई से भड़गांव थोक के शुरू होगा नाग देवताओं का मेला
  • उत्तरकाशी

15 जुलाई से भड़गांव थोक के शुरू होगा नाग देवताओं का मेला

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। बड़कोट व पुरोला तहसील क्षेत्र के भड़गांव थोक के नाम से प्रसिद्ध एक दर्जन से अधिक गावों में नाग देवताओं के वैष्णव मेलों का मंगलवार से आगाज होगा। इन मेलों में भुवनेश्वर और पवनेश्वर नाम से विख्यात नाग देवता अपने थान में स्थित मंदिर गर्व गृह से एक साल बाद श्रद्धालुओं को दर्शन देने बाहर निकलते हैं व अपनी वृत्ति (थोक) के गावों में भ्रमण कर क्षेत्र वासियों को सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद देते हैं। नाग देवताओं के मेले शुरू होने से दस दिन पूर्व से इन दर्जन भर गावों में मांस मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित हो जाता है। पौराणिक कथनों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जब नाग देवताओं के मेले आरम्भ होने से पहले उनका जागरण करना शुरू होता है तो जिस व्यक्ति के घर में मांस मदिरा का सेवन होगा वहां सर्प रूप में नाग देवता प्रकट होकर नुकसान पहुंचाते हैं। असाढ़ की संक्रांति से ग्राम पौंटी से शुरू होने वाले नाग देवताओं के मेले दो सप्ताह तक अलग अलग गावों में देव डोलियों के साथ धूमधाम से मनाये जायेंगे। इन मेलों के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के कई रंग देखने को मिलते हैं, यहां मेलों के दौरान रवांई की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित लोक गीत, लोकनृत्य, रासु -तांदी की अप्रतिम प्रस्तुतियां देखने को मिलती है। नाग देवताओं के दो स्थाई थान है प्रथम ग्राम मोल्डा व द्वितीय ग्राम पौंटी, नाग देवताओं का वास एक साल मोल्डा व एक साल पौंटी थान में रहता है, नाग देवता वर्षभर में सिर्फ इन मेलों के दौरान ही अपने भक्तों को आशीर्वाद देने गर्वगृह से बाहर आते हैं, वर्षभर इनकी पूजा अर्चना स्थाई तौर पर इनके पुजारी बहुगुणा लोग मंदिर में ही करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कालनेमी के तहत एक संदिग्ध पकड़ा
Next: आपदा प्रभावितों तक पहुंची रेडक्रॉस टीम, राहत सामग्री बांटी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.