Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • 12-18 साल के बच्चों को सितंबर से लगेगी जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

12-18 साल के बच्चों को सितंबर से लगेगी जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 09 जुलाई (आरएनएस)।  देश में बच्चों को छोड़कर लगभग सभी कोरोना वैक्सीन लगाने योग्य है। लेकिन ऐसा नहीं है कि बच्चों को कोरोना संक्रमण नहीं हो रहा। उत्तराखंड जैसे कई ऐसे राज्य हैं जहां छोटे बच्चों से लेकर टीन्स तक भारी संख्या में कोरोना की चपेट में आए हैं। ऐसे में हर किसी को इंतजार है कि बच्चों को वैक्सीन कब से लगेगी।  भारत में 12 से 18 साल के बच्चों को जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन सितंबर से लगना शुरू हो सकती है। वैक्सीन मामलों पर बनी विशेषज्ञ समिति के प्रमुख ने ये संकेत दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा असर पडऩे की आशंकाओं के बीच ये राहत भरे संकेत मिले हैं। जाइडस कैडिला की वैक्सीन के बच्चों पर किए ट्रायल के नतीजे सितंबर से पहले ही उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन के प्रमुख डॉ. एनके अरोरा ने ये जानकारी दी है। एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरोरा ने कहा कि जाइडस की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के तहत कुछ हफ्तों के भीतर हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
भारत में बच्चों के लिए भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन भी जल्द उपलब्ध हो सकती है। कोवैक्सीन का फेज 3 ट्रायल शुरू हो चुका है औऱ सितंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में अक्तूबर से दिसंबर या जनवरी-फरवरी के मध्य में 2 से 18 साल के लिए बच्चों का टीकाकरण देश में शुरू हो सकता है। लेकिन जाइडस कैडिला के ट्रायल का डेटा काफी पहले ही उपलब्ध हो जाएगा।
अरोरा ने कहा कि देश में स्कूलों को खोलने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि सितंबर अंत तक हम इस वैक्सीन का कामकाज शुरू कर पाएंगे। हालांकि पेडियाट्रिक एसोसिएशन समेत बच्चों से जुड़े कई समूह कह चुके हैं कि तीसरी लहर का बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पडऩे की संभावना गलत भी हो सकती है और मजबूत प्रतिरोधी क्षमता के कारण बच्चे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन सरकार इस बार कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है।
इससे पहले देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संवाददाताओं से कहा था कि सरकार एक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज की तैयारी कर रही है, जिसके तहत देश के 736 जिलों में पेडियाट्रिक सेंटर बनाए जाएंगे। इसके तहत करीब 4000 आईसीयू बेड भी बच्चों के लिए तैयार किए जाएंगे। यह पैकेज 9 माह के भीतर लागू किया जाएगा। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की सरकारें भी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के इलाज से जुड़े विशेष इंतजाम करने में जुटी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महेश नेगी की लोकप्रियता से डर रहे विपक्षी, कर रहे साजिश
Next: मां की हत्या कर किए कई टुकड़े, बेटे को मिली सजा-ए-मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.