
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए शासन ने 10वीं और 12वीं के शिक्षकों की शीतकालीन छुट्टियां निरस्त करने को शासनादेश जारी किया था। वर्तमान में मौसम और पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही शीतलहर को देखते हुए शासन ने पूर्व में जारी किए शासनादेश को निरस्त कर दिया है। अभी जारी किए शासनादेश के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए पृथक कार्ययोजना/दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।


