Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एडीबी के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर मंथन, मॉडल स्किल सेंटर बनाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एडीबी के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर मंथन, मॉडल स्किल सेंटर बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और राज्य सरकार के विभिन्न निर्माण संबंधी विभागों के बीच बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विभागों द्वारा अपने प्रमुख प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने एडीबी अधिकारियों से प्रदेश में कौशल विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करते हुए प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में प्रशिक्षण के साथ प्रमाणन और शत-प्रतिशत प्लेसमेंट पर फोकस किया जाएगा, जिसके लिए समग्र योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से संबंधित पुल निर्माण और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार कार्यों के लिए एडीबी से वित्तपोषण हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके अलावा टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर एडीबी से वित्तपोषित कराने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं, शहरी गतिशीलता और शहरी नियोजन से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी एडीबी के तहत शामिल करने की बात कही। साथ ही ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड टाउनशिप विकास परियोजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपनी योजनाओं की प्राथमिकता तय करते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर एडीबी को भेजने को कहा।

एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए नए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, दिलीप जावलकर और एडीबी के अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी
Next: जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.