Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बेरीनाग महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

RNS INDIA NEWS 10/04/2026
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फकीर राम टम्टा रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गुजराती, कुमाऊंनी जागर, भिटौली नृत्य, राजस्थानी, शौकयानी सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टम्टा व समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों व खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बाद में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका हिमाद्रि का विमोचन भी किया गया। टम्टा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में वार्षिकोत्सव का आयोजन एक स्वस्थ्य परंपरा है, जिससे विद्यार्थियों में शैक्षिक विकास के साथ सामाजिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में से एक है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता करम राम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपये की धनराशि दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जेएन पंत ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। यहां छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बोनाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, पार्षद किरन मियान, भाजपा जिलामंत्री इंदर सिंह धानिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड पर विशेष अभियान, एक्शन में पुलिस
Next: दून मेडिकल कॉलेज में बेड की कमी, बाहर से दवा लिखने के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.