Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 108 एंबुलेंस कठायतबाड़ा के पास पहाड़ से टकराई
  • बागेश्वर

108 एंबुलेंस कठायतबाड़ा के पास पहाड़ से टकराई

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  कपकोट से गर्भवती को लेकर आ रही एक 108 एंबुलेंस कठायतबाड़ा के पास पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में गर्भवती समेत तीन लोगों को हल्की चोट लग गई। बाद में दूसरे वाहन से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यदि यही हादसा दो किमी पीछे होता तो बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने वाहनों की फिटनेस की जांच की मांग उठाई है। बुधवार की रात करीब 11 बजे कपकोट तहसील से 108 एंबुलेंस से कपकोट गुलेर निवासी नंदी देवी व उनके पति उमेद सिंह अपनी गर्भवती बहु को लेकर जिला अस्पताल ला रहे थे। नंदी देवी ने बताया कि कठायतबाड़ा के पास उनका वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में उसके हाथ में चोट लगी है, जबकि पति को भी चोट है। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एंबुलेंस की फिटनेस लगातार करने की मांग की है। इधर 108 आपातकालीन सेवा के जिला प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि कठायतबाड़ा के पास वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। इससे चालक ने उसे पहाड़ी से टकराया। उसके बाद जिला मुख्यालय से दूसरी एंबुलेंस भेजकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी ठीक है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित पशु
Next: मृतका के परिजनों को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.