Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 105 किमी की साइकिल यात्रा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
  • देहरादून

105 किमी की साइकिल यात्रा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। रेड राइडर्स साइकिल क्लब दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन ऋषिकेश से रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर तक करीब 105 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे। यहां शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान रेड राइडर्स क्लब के संरक्षक जितेंद्र बिष्ट और जयेंद्र रमोला ने यह जानकारी दी। मौके पर दल के 21 सदस्य भी मौजूद रहे। जिन्होंने अपनी साइकिल यात्रा के अनुभव बताएं। संरक्षक रमोला ने बताया कि रेड राइडर्स की टीम 2 अक्तूबर को ऋषिकेश के गांधी स्तंभ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए सुबह 4:30 बजे साइकिल से शहीद स्मारक मुजफ्फरनगर की ओर प्रस्थान करेगी।
गुरुकुल कांगड़ी चौक, आईआईटी रुड़की कॉलेज गेट, गुरुकुल नारसन व बरला टोल प्लाजा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचेंगे। बताया कि इस यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिये द ओरियन्टल इन्श्योरेंस कंपनी के जीएम राजीव अरोड़ा अपनी टीम के साथ शहीद स्मारक पर रेड राइडर्स का स्वागत करेंगे। इस यात्रा की रूपरेखा में विशेष योगदान यात्रा समिति के सदस्य मनीष मिश्रा, राजेश सूद, देवेंद्र राजपूत, विक्रम और नरेंद्र कुकरेजा का रहा।
क्लब अध्यक्ष दीपक नेगी ने बताया कि इस यात्रा में सुरक्षा के इंतजामों जैसे डाक्टर, मेडिकल किट व टूल किट साथ रहेगी। 21 सदस्य दल में 13 साल से 62 साल के राइडर्स शामिल हैं। बताया कि रामपुर तिराहा कांड के गवाह पंडित महावीर प्रसाद शर्मा को क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर नीरज शर्मा, विपिन शर्मा, सरदार बूटा सिंह, कुलदीप असवाल, शैलेश भंडारी, विपिन शर्मा, राजेश सूद, पंकज अरोड़ा, विक्की प्रजापति आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली गिरने से 7 जानवरों की मौत, दो घायल
Next: यूनुस हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा – बाइक लूटना था उद्देश्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.