Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 100 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार
  • नैनीताल

100 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी रितेश पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूरे प्रदेश में 100 से अधिक युवाओं से ठगी कर चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़ितों से अब तक करीब तीन करोड़ रुपये लेने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ नैनीताल जिले में ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। अन्य कई तहरीरों पर जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई युवाओं के शैक्षिक दस्तावेज भी अपने पास जमा किए हुए है, उन्हें भी लौटा नहीं रहा। मंगलवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को कमलुवागांजा रोड निवासी टैक्सी चालक नवीन चन्द्र जोशी ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि गौजाजाली में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात गणेश जोशी निवासी गौजाजाली से हुई। उसने नवीन को रितेश पांडे पुत्र मोहन चन्द्र पांडेय हाल निवासी जेल रोड चौराहा व मूल नया संग्रोली जैंती अल्मोड़ा से मिलवाया। जिसने नवीन को कई बुकिंग दिलाईं। कई बार उसके साथ देहरादून सचिवालय और विधानसभा भी गया। इस तरह नवीन का भरोसा जीत लिया। इसके बाद रितेश ने उसे नेताओं से अच्छी जान-पहचान होने की बात कहते हुए सचिवालय या विधानसभा में नौकरी दिलवाने की बात कही। झांसे में आए नवीन ने उसे 4.50 लाख रुपये दे दिए। लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही उसका पैसा लौटाया गया। शिकायत पर मुखानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लामाचौड़ से 35 लाख से अधिक कीमत की कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसओ मुखानी दीपक बिष्ट, एसआई जितेन्द्र सिंह सोराड़ी, सिपाही नरेन्द्र सिंह राणा, नरेन्द्र सिंह ढोकती शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसजीआरआर की वैदिका ने अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में पाया पहला स्थान
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 18 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.