Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छह वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी
  • देहरादून

छह वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई बालिका के साथ दरिंदगी की गई। काफी तलाश के बाद वह बदहवास अवस्था में घर से दूर दूसरे मोहल्ले में मिली। बालिका को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार तथा मेडिकल परीक्षण किया गया है। मेडिकल में उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी परिवार की छह वर्षीय बालिका शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर में थी। इसी दौरान रोजा इफ्तारी का समय हो गया तो परिवार के लोगों ने बालिका को भी बुलाना चाहा, लेकिन वह आसपास नहीं मिली। रोजा इफ्तारी के बाद सभी स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराया। जहां इफ्तारी का सामान बेचने वाले एक रेहड़ी चालक ने ऐलान सुनकर बताया कि मोहल्ले में एक बालिका बेहोश पड़ी है। वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बालिका को बदहवास अवस्था में पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बालिका को रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल परीक्षण में बालिका के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। जैसे ही यह खबर इधर-उधर फैली काफी संख्या में लोग कोतवाली में जमा हो गए। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, दुराचार तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, केस दर्ज
Next: रुड़की में तेज हवाओं के साथ बिजली आपूर्ति चरमराई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.