Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 5 जून से सभी 1882 पोलिंग बूथों पर शुरू होगा विशाल पौधरोपण अभियान
  • देहरादून

5 जून से सभी 1882 पोलिंग बूथों पर शुरू होगा विशाल पौधरोपण अभियान

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में आगामी 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से एक बड़ा पौधरोपण अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान जुलाई में हरेला पर्व के अंत तक जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ चुनावों में भागीदारी का संदेश देना भी है। जिला प्रशासन ने इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सविन बंसल के निर्देशों पर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, विभागों और कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम का रोस्टर बनाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विशेष पहल पर, डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लिया जाए और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10-10 पौधे लगाए जाएं। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ के 30% नए मतदाता, 30% बुजुर्ग, 30% महिला और 10% अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।
इस अभियान में वन, उद्यान, ग्राम पंचायत, ग्राम्य विकास, उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा, शहरी विकास सहित अन्य अनिवार्य विभाग और क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) को भी शामिल किया जाएगा। बूथों पर लगाए गए पौधों की निगरानी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और बीएलओ करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोर दिया है कि लगाए गए हर पौधे की पूरी देखभाल सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलाहाबाद हाईकोर्ट से पतंजलि को बड़ा झटका, ₹273.5 करोड़ की जीएसटी पेनाल्टी पर रोक से इनकार
Next: बदरीनाथ धाम में पूजा स्थलों पर अतिक्रमण से तीर्थपुरोहित नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.