Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट से पतंजलि को बड़ा झटका, ₹273.5 करोड़ की जीएसटी पेनाल्टी पर रोक से इनकार
  • हरिद्वार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से पतंजलि को बड़ा झटका, ₹273.5 करोड़ की जीएसटी पेनाल्टी पर रोक से इनकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने ₹273.5 करोड़ की जीएसटी पेनाल्टी के खिलाफ दायर कंपनी की याचिका को सोमवार, 2 जून 2025 को खारिज कर दिया।

पतंजलि ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि इस तरह की पेनाल्टी केवल आपराधिक मुकदमे के बाद ही लगाई जा सकती है, लेकिन हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस दलील को खारिज कर दिया।

जस्टिस शेखर बी. सर्राफ और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित की पीठ ने स्पष्ट किया कि जीएसटी अधिनियम की धारा 122 के तहत टैक्स अधिकारियों को पेनाल्टी लगाने का अधिकार है और इसके लिए आपराधिक ट्रायल की जरूरत नहीं होती। अदालत ने कहा कि जीएसटी के तहत लगाई गई पेनाल्टी सिविल प्रकृति की कार्रवाई है, जिसमें मुकदमे की आवश्यकता नहीं होती और अधिकारी स्वतंत्र रूप से अपनी कार्यवाही कर सकते हैं।

यह मामला पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की हरिद्वार (उत्तराखंड), सोनीपत (हरियाणा) और अहमदनगर (महाराष्ट्र) स्थित तीन इकाइयों से जुड़ा है। जांच में इन इकाइयों में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के संदिग्ध उपयोग की बात सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पतंजलि ने ITC का उपयोग तो किया, लेकिन उसके समर्थन में कोई वैध आयकर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGSTI) ने 19 अप्रैल 2014 को पतंजलि को ₹273.5 करोड़ की पेनाल्टी का कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बाद में 10 जनवरी 2025 को वापस ले लिया गया, लेकिन इसके बाद दोबारा जांच में यह पाया गया कि आपूर्तिकर्ताओं से खरीदी गई वस्तुओं की तुलना में बेची गई मात्रा अधिक थी।

इसके अतिरिक्त, जिन वस्तुओं पर ITC प्राप्त किया गया था, उन्हें याचिकाकर्ता ने आगे स्थानांतरित भी कर दिया। इन तथ्यों के आधार पर, जीएसटी अधिकारियों ने धारा 122 के तहत कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया, जिसे पतंजलि ने कोर्ट में चुनौती दी थी।

अब, कोर्ट के फैसले के बाद पतंजलि आयुर्वेद को ₹273.5 करोड़ की पेनाल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं : मुख्यमंत्री
Next: 5 जून से सभी 1882 पोलिंग बूथों पर शुरू होगा विशाल पौधरोपण अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.