Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 05 जनवरी को कटारमल में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
  • अल्मोड़ा

05 जनवरी को कटारमल में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वाधान में योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा 5 जनवरी को अल्मोड़ा के विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर कटारमल में वृहद रूप से सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया व उन्हें जिम्मेदारी दी गई। इसके पूर्व योग विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास भी किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर 1 से 14 जनवरी के मध्य देश भर के सूर्य मंदिर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 जनवरी से गुजरात सरकार द्वारा 108 स्थानों में वृहद सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कर इसका शुभारंभ किया जा चुका है। 4 जनवरी को यह मध्य प्रदेश 5 जनवरी को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में स्थित कटारमल में, 6 जनवरी को असम में तथा 7 जनवरी को ओडिशा में यह कार्यक्रम होना है। आयुष मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड में कार्यक्रम को अल्मोड़ा के सूर्य मंदिर कटारमल में कराने का जिम्मा योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा को सौंपा है। शुक्रवार को सूर्य नमस्कार आयोजन में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। बैठक में योग विज्ञान विभाग के शिक्षक लल्लन सिंह, गिरीश अधिकारी, रजनीश जोशी, सहित योग विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में कार समेत चार वाहनों में लगी आग
Next: स्थापत्य के लिहाज से अनूठा है राम मंदिर, 161 फीट ऊंचे भवन में नहीं हुआ लोहे का इस्तेमाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.