Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 3 बच्चों की मां का जंगल में मिला अधजला शव, रुद्रपुर में रात से थी घर से लापता
  • ऊधम सिंह नगर

3 बच्चों की मां का जंगल में मिला अधजला शव, रुद्रपुर में रात से थी घर से लापता

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल मे मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी से भी जांच करने में जुटी हुई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है।  महिला के पति से पुलिस गहनता से जांच की जा रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन भी किया गया है। इसी के साथ ही टिप्स पर भी काम किया जा रहा है।

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया:   जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने जरूरी साक्षय जुटाने के साथ ही संदिग्धों के साथ भी गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए टीम को भी बुला लिया है। इसी के साथ ही पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अजेंद्र ने पर्यटन सचिव की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Next: ग्राम रोजगार सेवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.