Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भौतिक विकास के साथ-साथ कुछ भाषाएं आगे चल पाती हैं और कुछ नहीं : कौल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

भौतिक विकास के साथ-साथ कुछ भाषाएं आगे चल पाती हैं और कुछ नहीं : कौल

30/03/2022
भौतिक विकास के साथ-साथ कुछ भाषाएं आगे चल पाती हैं और कुछ नहीं : कौल

रुड़की : अगर हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखना चाहते हैं तो हमें अपनी मातृभाषाओं को जीवित रखना होगा। यह सही है कि भौतिक विकास के साथ-साथ कुछ भाषाएं आगे चल पाती हैं और कुछ नहीं। मनुष्य में एक प्रवृत्ति उपनिवेशवाद की होती है। एक जाति दूसरी जाति का दमन करती है।

उस पर अपनी प्रभुता स्थापित करती है और उसके मौलिक अधिकारों का हनन करती है। जैसे कि अंग्रेजों ने भारत का किया। यह हनन सिर्फ भौतिक नहीं होता, भाषिक भी होता है। इसका उदाहरण अंग्रेजी है। यह विचार आईआईटी रुड़की में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित एक ऑनलाइन समारोह में वरिष्ठ लेखक-पत्रकार तथा लद्दाख एवं जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष जवाहर लाल कौल ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक ऐसा दिवस है जो हम सबको आपस में जोड़ता है। उन्होंने संस्थान के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई दी।

आयोजन के क्रम में पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणाएं प्रो. रवि कुमार, प्रो. मुकेश कुमार बरुआ तथा कुलसचिव प्रशांत गर्ग ने की। आयोजन के अंतर्गत बहुभाषी काव्यपाठ का कार्यक्रम भी हुआ।

इसमें प्रो. एविक भट्टाचार्य ने बांग्ला, महावीर सिंह ने हिंदी तथा प्रो. पीके झा ने मैथिली में काव्यपाठ किया। प्रो. अनिल कुमार गौरीशेट्टी ने संस्कृत तथा रोना बनर्जी ने बांग्ला में गीत सुनाए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोज त्रिपाठी ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो. नागेंद्र कुमार ने कहा कि मातृभाषा मां समान होती है और हम सभी को अपनी मां बहुत प्रिय होती है। इसलिए जितना आदर हम अपनी मां का करते हैं, उतना ही दूसरों की मां को भी देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर पड़ रही भारी
Next: रूड़की : एक सप्ताह पूर्व हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.