Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • जी स्टूडियोज की हड्डी में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
  • बॉलीवुड

जी स्टूडियोज की हड्डी में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का ऐलान हुआ है। वह जी स्टूडियोज की आगामी फिल्म हड्डी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में नवाजुद्दीन को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा करेंगे। जी स्टूडियोज के साथ मिलकर आनंदिता स्टूडियोज इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।
जी स्टूडियोज ने फिल्म का मोशन पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जी स्टूडियोज ने अपने पोस्ट में लिखा, अपराध इतना अच्छा पहले कभी नहीं देखा होगा। हड्डी एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अनोखे अवतार में हैं। फिल्म की शूटिंग हुई शुरू। इसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन का लुक वायरल हो चुका है। लोग उनकी पहली झलक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

मोशन पोस्टर में नवाजुद्दीन एक महिला के रूप में दिखे हैं। चाल-ढाल और मेकअप में उन्हें पहचानना नामुमकिन-सा लग रहा है। उनके लुक को देखकर लोगों को अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की याद आ रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आपने अर्चना पूरन को टैग क्यों नहीं किया.. आप उन्हें टैग करना भूल गए। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, वह अर्चना पूरन की तरह क्यों दिख रहे हैं?
फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन ने अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा, क्योंकि इसमें मैं अनदेखा लुक में नजर आऊंगा। यह किरदार मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा। अब देखना है कि फिल्म के जरिए वह अपनी छाप छोड़ पाते हैं या नहीं।
निर्देशन अक्षत अजय ने  एके वर्सेज एके और सेक्रेड गेम्स में सेकेंड यूनिट डायरेक्ट की भूमिका निभाई थी। हालिया रिलीज हुई फिल्म मेजर में उन्होंने डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया था।
नवाजुद्दीन आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में नवाजुद्दीन की फिल्म नूरानी चेहरा का ऐलान हुआ है। वह अद्भुत और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा कृष 4 के साथ भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। इरुल की हिंदी रीमेक में भी वह नजर आ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनाली फोगाट की मौत के मामला में आया नया मोड़, मृत्यु के 3 दिन बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
Next: मारपीट मामले में 18 लोगों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.