Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • युवती से मारपीट के दोषी को तीन साल की सजा, आठ हजार का अर्थदंड लगाया
  • पौड़ी

युवती से मारपीट के दोषी को तीन साल की सजा, आठ हजार का अर्थदंड लगाया

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। युवती के घर में घुसकर मारपीट करने के दोषी को अदालत ने तीन साल सश्रम कारावास और आठ हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। हालांकि अदालत ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में उसे पॉक्सो एक्ट से दोषमुक्त करार दिया है। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) पौड़ी धर्म सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) पट्टी तल्ला ढांगू-दो जाखणीखाल तहसील में पीड़िता की मां ने 26 मई 2023 को तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि 25 मई 2023 की रात परिवार के सभी लोग देवी पूजन के लिए गांव गए थे। घर पर नाबालिग अकेली थी, इसी बीच गांव के ही एक युवक दीपक नेगी उनके घर में घुस कर बेटी से छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पैर पर दरांती से वार किया। घायल ने पड़ोसियों के घर भागकर जान बचाई। बेटी के पैर में चोट लगने के चलते उसे ऋषिकेश अस्पताल ले गए। आरएसआई ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एडीजीसी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला दो अगस्त 2023 को अदालत पहुंचा। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 11 गवाहों के बयान और साक्ष्य दर्ज कराए गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान पीड़िता व उसके पिता ने आंतरिक परीक्षण की सहमति लिखित में नहीं दी। हालांकि बाह्य परीक्षण के दौरान पीड़िता के हाथ व पैर में घाव पाए गए। पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़िता की आयु 17 वर्ष बताई गई जबकि अभियोजन पक्ष आयु के संबंध में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर अदालत ने आरोपी को पॉक्सो की धाराओं से दोषमुक्त करार दिया। हालांकि अदालत ने धारा 457, 324 व 354 के तहत आरोपी को दोषी मानते हुए तीन साल सश्रम कारावास और आठ हजार के अर्थदंड से दंडित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर में स्वास्थ्य कर्मी की स्कूटी में लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक
Next: सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.