Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • युवती ने प्रस्ताव ठुकराया तो, प्रेमी ने युवती सहित परिवार के दो और लोगों की कर दी हत्या
  • उत्तर प्रदेश

युवती ने प्रस्ताव ठुकराया तो, प्रेमी ने युवती सहित परिवार के दो और लोगों की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

गोरखपुर (आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रेमी ने तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतक में लडक़ी और उसके माता पिता शामिल हैं। घटना बीती देर शाम की है, जब युवती ने युवक के प्यार को ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी आलोक पासवान को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मृतक पीडि़तों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), विपिन टाडा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), अखिल कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रीति, उनके पिता गामा निषाद (42) और मां संजू (38) के रूप में हुई है।
घटना उस वक्त हुई जब तीनों गामा के भाई रमा निषाद के घर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
गोरखपुर एसएसपी ने बताया कि आरोपी आलोक ने तीनों को पकड़ लिया था। प्रीति की शादी को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी आलोक ने गामा के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी संजू और बेटी प्रीति बचाव में आई, तो उसने उनकी गर्दन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद, परिवार के तीनों सदस्य सडक़ के किनारे खून से लथपथ पड़े रहे।
स्थानीय लोगों ने रात करीब साढ़े दस बजे तीनों को सडक़ पर पड़ा देखा। और फिर पुलिस को सूचना दी। गोरखपुर एडीजी ने कहा कि अभी तक केवल एक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है। एसएसपी के मुताबिक, आलोक प्रीति से प्रेम करता था, लेकिन उसने उसे कई बार ठुकरा दिया था।
एसएसपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जब उसकी शादी तय हुई तो वह गुस्से में आ गया, लेकिन मामले की जांच चल रही है और जल्द ही चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बहनों ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या
Next: धर्म नगरी में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, सोशल मीडिया का भी लेते थे सहारा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.