Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रिजवान को पकड़ो नहीं तो जहर खाकर दे दूंगी जान
  • ऊधम सिंह नगर

रिजवान को पकड़ो नहीं तो जहर खाकर दे दूंगी जान

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक दुकान से मोबाइल खरीदना एक युवती को इतना भारी पड़ गया है कि उसको एसएसपी को पत्र भेजकर दुकान के सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जहर खाकर जान देने की चेतावनी देनी पड़ी है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका फोन, ईमेल और व्हाट्सएप हैक कर लिया है और इसका दुरुपयोग कर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने युवक पर कार्रवाई और खुद का नाम और पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को दिए शिकायती पत्र में युवती ने कहा है कि प्रीत विहार निवासी रिजवान रजा मोबाइल की दुकान पर काम करता है। इसी दुकान से उसने एक मोबाइल खरीदा था। आरोप है कि इसके बाद से रिजवान फोन करके उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसके खरीदे गए नए मोबाइल का आईएमईआई, मेल, व्हाटसएप के साथ उसका मोबाइल उसने हैक कर लिया है। आरोपी उसकी फोटो और चैट दूसरे लोगों को भेजकर उसे बदनाम कर रहा है। आरोपी उसे रकम देने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी कर रहा है। जबकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उससे वह बुरी तरह परेशान हो चुकी है। युवती ने पत्र में कहा है कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह जहर खाकर जान दे देगी। पीड़िता की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर में कबाड़ की दुकान पर लगी आग
Next: मलबा हटाने को सीएम से की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.