Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • युवती ने फांसी लगाकर दी जान
  • नैनीताल

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

RNS INDIA NEWS 23/07/2023
hang

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में एक युवती ने घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए युवती को फंदे से उताकर बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, कोतवाली पुलिस की सूचना पर पहुंची वनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह इंद्रानगर बड़ी मस्जिद लाइन नंबर एक निवासी लाइबा (22) पुत्री इश्तियाक नमाज अता करने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। करीब 8 से 9 बजे के बीच मां ने उसे कई बार आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। जवाब नहीं मिलने पर मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो लाइबा फंदे से लटकी थी। परिजनों ने आनन-फानन में लाइबा को फंदे से उतारा और बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर वनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। तब तक लाइबा को परिजन घर ले जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने युवती का शव उतार दिया था।

कुछ समय पहले टूट गई थी शादी
परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले लाइबा की शादी तय हुई थी। इसी बीच पता चला कि लड़का नाई है। इसलिए उन्होंने शादी तोड़ दी। परिजनों को शक है कि शादी टूटने के बाद भी नाई उससे बात करता था और संभवत: उसी की वजह से लाइबा ने जान दी। हालांकि परिजन बेटी के मोबाइल की जांच के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं कमिश्नर ने फरियादी को सात साल से फंसी रकम दिलाई
Next: राशिफल 23 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.